क्रिकेट

16 जून, सुर्खियां खेल की: शुरू हो गई एशेज की जंग, इंडोनेशिया ओपन में खत्म हुआ किदांबी का सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 04:55 PM IST

16 जून, सुर्खियां खेल की: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की राइवलरी शुरू, एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर। वापसी के लिए तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर। फुटबॉल में लियोनेल मेस्सी ने फ्रैंडली मैच में किया सबसे तेज गोल और एशिया गेम्स से पहले स्पेन का दौरा करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम।

Image

पैट कमिंस और सविता पूनिया (साभार-ICC)

16 जून, सुर्खियां खेल की में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी राइवलरी एशेज की शुरुआत हो गई है। एशियन गेम्स से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम स्पेन करा दौरा करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्रैंडली मैच में चला लियोनेल मेस्सी का जादू और जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर को लेकर टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुआ एशेज

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज की राइवलरी शुरू हो गई है। पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जा रहा है। जिसमें टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी चुनी है। इंग्लैंड ने आखिरी बार साल 2015 में एशेज जीता था। बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम की जोड़ी पर जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

इंडोनेशिया ओपन 2023

किदांबी श्रीकांत का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया है। उन्हें ली शी फेंग के सामने हार का सामना करना पड़ा है। मेंस डबल्स में टीम इंडिया की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। चिराग शेट्टी और सात्विक साई राज की जोड़ी ने सीधे गेमों में ये जीत हासिल की।

भारतीय महिला हॉकी टीम का स्पेन दौरा

एशियन गेम्स से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम स्पेन का दौरा करेगी। इस पर टीम की कप्तान सविता का मानना है कि एशियाई खेलों से पहले इस दौरे से टीम को अपनी कमजोरियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा और जूनियर खिलाड़ी भी खुद को साबित करके एशियाई खेलों के लिये टीम में चयन का दावा पुख्ता कर पायेंगे। यह टूर्नामेंट 25 से 30 जुलाई के बीच खेला जायेगा।

लियोनेल मेस्सी ने दागा फास्टेस्ट गोल

बीजिंग में ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के बीच एक फैंडली मैच के दौरान लियोनेल मेस्सी ने अपने करियर का फास्टेस्ट गोल किया। उन्होंने यह गोल मैच के 79वें सेंकंड में दागा। इस गोल के दम पर अर्जेंटीना ने इस फ्रैंडली मैच को 2-0 के अंतर से अपने नाम किया।

टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी

एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो लंबे वक्त से चोट से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल दोनों खिलाड़ी एनसीए में रिहैब पर हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article