9 जून, सुर्खियां खेल की में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मे अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जड़कर कुछ हद तक टीम इंडिया की लाज रख ली है। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 26वां अर्धशतक है। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
अजिंक्य हाणे ने बचाई लाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की एकमात्र उम्मीद बनकर उभरे हैं अजिंक्य रहाणे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 26वां अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने पहले जडेजा और फिर शार्दूल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की।
ऑस्ट्रेलिया पर लगा गेंद से छेड़छाड़ का आरोप
पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को आउट करने के लिए गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टैंपरिंग) की थी। पारी के 14वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने चेतेश्वर पुजारा को जबकि मिचेल स्टार्क ने 19वें ओवर में विराट कोहली को आउट किया।
टीम इंडिया को हरभजन की सलाह
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि मौजूदा टीम ने वह निर्भीकता नहीं दिखाई जो आईसीसी खिताब जीतने के लिये चाहिये होती है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरने का फैसला सही नही था।
भारत ने गंवाई एटीपी 250 टूर्नामेंट की मेजबानी
भारतीय टेनिस को करारा झटका लगा है। दरअसल उससे इकलौते एटीपी 250 टूर्नामेंट की मेजबानी ले ली गई है जो 1996 से भारत में हो रहा था और पिछले कुछ साल में टाटा ओपन महाराष्ट्र के नाम से खेला गया।
सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगी भारतीय टीम
बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम शनिवार को जापान के खिलाफ महिला जूनियर एशिया कप सेमीफाइनल में इस लय को कायम रखने के इरादे से उतरेगी। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। उजबेकिस्तान, मलेशिया, चीनी ताइपै को हराने के बाद उसने कोरिया से ड्रॉ खेला ।
(भाषा इनपुट के साथ)
