INDW vs SAW: भारत ने 23 से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 338 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 314 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक 81 रन की पारी एनेरी डर्कसेन ने खेली। भारत की ओर से अमनजोत कौर ने 3 और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बना ली जबकि साउथ अफ्रीका की टीम बाहर हो गई।
इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा रॉड्रिग्स की शानदार शतकीय पारी और दीप्ती शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जेमिमा ने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 123 रन की पारी खेली। चौबीस वर्ष की रौड्रिग्स ने 101 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाये।
उन्होंने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (51) के साथ पहले विकेट के लिये 99 गेंद में 88 रन की साझेदारी की। इसके बाद दीप्ति शर्मा (93) के साथ 115 गेंद में 122 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका के लिये तेज गेंदबाज मसाबाता क्लास , एन डि क्लेर्क और स्पिनर नोंकुलुलेको एमब्लाबा ने दो दो विकेट लिये। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत की सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल (एक) जल्दी आउट हो गई। उन्हें डि क्लेर्क ने पवेलियन भेजा। हरलीन देओल भी टिक नहीं सकी और उनके आउट होने पर भारत का स्कोर दो विकेट पर 18 रन था। कप्तान हरमनप्रीत कौर 28 रन बनाकर एनेरी डर्कसेन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठी।
इसके बाद मंधाना और रौड्रिग्स ने पारी को संभाला । मंधाना ने शोल ट्रायोन की गेंद पर डीप मिडविकेट में खराब पूल शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। रौड्रिग्स को 43वें ओवर में क्लास ने पवेलियन भेजा। दक्षिण अफ्रीका पहले दोनों मैच हार चुकी है। उसकी नियमित कप्तान लौरा वोल्वार्ट बीमार होने के कारण टीम से बाहर है जिनकी जगह ट्रायोन कप्तानी कर रही हैं।
