South Africa vs West Indies 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी तेंबा बावुमा की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का विजयी अभियान जारी रहा। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को 284 रन से हराया और सीरीज पर कब्जा जमाया। टीम 2007 से अजेय है। दक्षिण अफ्रीफा के कप्तान तेंबा बावुमा प्लयेर ऑफ द मैच रहे, जबकि एडेन मार्करम प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बनाए 300+ रन
मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने 287/7 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल खत्म होने पहले टीम की दूसरी पारी 321 रन पर आउट हो गई। कप्तान तेंबा बावुमा चौथे दिन एक रन और बनाए और 172 रन पर आउट हो गए। केशव महाराज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 24 गेंद पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। कागिसो रबाडा ने 10 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 16 रन बनाए। वहीं, गेराल्ड कोएट्जी ने 19 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी रही खराब
391 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 35.1 ओवर में 106 रन पर आउट हो गई। टीम की दूसरी पारी अच्छी नहीं रही। 40 रन के अंदर टीम के छह खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। जोशुआ दा सिल्वा ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 52 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए।
साइमन-काएट्जी ने लिए सर्वाधिक विकेट
दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर और गेराल्ड काएट्जी ने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। साइमन हार्मर ने 17.1 ओवर में 45 रन देकर 45 रन बनाए। उन्होंने 8 मेडन ओवर भी निकाला। इसी तरह गेराल्ड काएट्जी ने 8 ओवर में एक मेडन ओवर के साथ 37 रन बनाए और तीन विकेट भी झटके। कागिसो रबाडा ने 7 ओवर में 19 रन दिए और दो विकेट लिए। केशव महाराज ने 2.5 ओवर में महज 4 रन देकर दो विकेट लिए।
16 साल से अजेय है दक्षिण अफ्रीका
वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका 16 साल से अजेय है। दक्षिण अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 टेस्ट से अजेय है। इसमें 10 जून 2010 और 26 दिसंबर 2014 को दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रॉ खेला था।
