क्रिकेट

IND A vs SA A 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका ए ने तीसरे वनडे में दर्ज की पटखनी, इंडिया ए ने 2-1 जीती सीरीज

दक्षिण अफ्रीका ए ने सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंडिया ए को 73 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में सूपड़ा साफ होने से बचा लिया। ऐसा रहा सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले के पल पल का हाल।

Image

हुआन ड्रे प्रिटोरियस (फोटो क्रेडिट @Werries_)

राजकोट: युवा बल्लेबाज हुआन ड्रे प्रिटोरियस के शानदार शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ए ने तीसरे अनधिकृत वनडे में भारत ए को 73 रन से हराकर श्रृंखला में सूपड़ा साफ होने से बचाया। भारत ए ने पहले दोनों मैच जीते थे। प्रिटोरियस (98 गेंद में 123 रन)के अलावा सलामी बल्लेबाज रिवाल्डो मूनसामी (130 गेंद में 107 रन) ने भी शतक लगाया और दोनों ने 241 रन की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों में छह विकेट पर 325 रन तक पहुंचाया।

भारत के लिये हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद ने दो दो विकेट लिये। जवाब में भारत ए टीम 49.1 ओवर में 252 रन पर आउट हो गई। भारत ए के लिये सिर्फ आयुष बडोनी 66 गेंद में 66 रन बना सके। ईशान किशन ने 67 गेंद में 53 रन बनाये जबकि बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे।

एक समय भारत ए के चार विकेट 82 रन पर गिर चुके थे। इसके बाद ईशान 88 रन की साझेदारी निभाने के बाद एन पीटर की गेंद पर आउट हो गए। पीटर ने 48 रन देकर चार विकेट लिये। भारत ए ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिये और फिर मैच में लौट नहीं सकी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article