SL vs WI 2nd ODI Highlights: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, 2-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
SL vs WI Live Score, Today Match Live Cricket Score Hindi (श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज आज के वनडे मैच का सीधा प्रसारण ): श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज (23 अक्टूबर 2024) को खेला जा रहा है। इस मुकाबले की पल-पल की अपडेट आइए जानते हैं।
SL vs WI 2nd ODI Highlights: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, 2-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
वेस्टइंडीज की ऐसी रही पारी
बारिश से प्रभावित मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम ने पहले 6 ओवर में ही 3 बड़े विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी विकटों के पतन का सिलसिला नहीं रुका और टीम 15 ओवर तक 7 बड़े विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद 8वां विकेट भी अगले ही ओवर में आ गया। लेकिन इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और गुडाकेश मोती ने मिलकर शतकीय साझेदारी की और टीम के स्कोर को 189 रनों तक ले गए। रदरफोर्ड ने मुश्किल घड़ी में 80 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने 4 विकेट लिए।
पहला मुकाबला जीतकर श्रीलंका सीरीज में 1-0 से आगे है। बारिश से बाधित पहले मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से मात दी थी।पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 38.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका को 37 ओवर में 232 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसने 32वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, हेडन वॉल्श, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): निशान मदुश्का, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो
