SL vs NZ, Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Match Live telecast Online: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 26 सितंबर से शुरू होगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। श्रीलंका टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है, जबकि न्यूजीलैंड के नजर पहली जीत पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड़ को 63 रन से शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 से बढ़ बनाई। इस मुकाबले में श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने शतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। हालांकि, दूसरी पारी में उनका बल्ला शांत रहा। न्यूजीलैंड के टॉम लाथम ने पहली पारी में सबसे बड़ी 70 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में रचिन रवींद्र ने सबसे बड़ी 92 रन की पारी खेली। हालांकि, दोनों खिलाड़ी अपने शतक से चूक गए।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा (Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Match Date)
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार (26 सितंबर 2024) से खेला जाएगा।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा। (Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Match Venue)
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बॉल के गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कितने बजे खेला जाएगा (Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Match Time)
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10.00 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले सुबह 9.30 बजे होगा।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Match On Tv)
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Match Live Streaming)
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सानी लिव ऐप और फैनकोड ऐप पर की जाएगी।
