SL vs NZ 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ गाले स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की हालत खराब होती जा रही है। टीम एक ऐतिहासिक शर्मनाक हार की ओर बढ़ गई है। गाले में खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 602 रनों पर पारी घोषित की। इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम केवल 88 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 से ज्यादा का भी स्कोर नहीं बना पाया। फिलहाल फॉलो ऑन के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी जारी है और उसमें भी उन्होंने 5 विकेट गंवा दिए हैं।
पहले दिन के अंत में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के 602-5 के विशाल पहली पारी के स्कोर के जवाब में 22-2 रन बनाए, जिसमें केन विलियमसन और एजाज पटेल बल्लेबाजी कर रहे थे। विलियमसन दूसरे दिन जल्दी ही आउट हो गए, प्रभात जयसूर्या की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हुए।
न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2 विकेट के साथ दिन की शुरुआत की थी लेकिन बाद में एक सेशन में ही 8 विकेट गंवा दिए।ट टीम का कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने चल नहीं पाया। श्रीलंका के धाकड़ गेंदबाज प्रभात जयसूर्या 6 विकेट के साथ टॉप विकेटटेकर रहे। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।
न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर
यह श्रीलंका द्वारा टेस्ट मैच में पहली पारी में ली गई दूसरी सबसे बड़ी बढ़त थी। उनकी सबसे बड़ी बढ़त 587 रनों की है, जो उन्होंने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ली थी।सेंटनर न्यूजीलैंड के एकमात्र बल्लेबाज थे, जिन्होंने 20 का आंकड़ा पार किया, क्योंकि आठ बल्लेबाजों ने एकल अंकों का स्कोर दर्ज किया। मेहमान टीम अंततः 88 रन पर आउट हो गई, जो श्रीलंका के खिलाफ उनका अब तक का सबसे कम टेस्ट स्कोर था। इस विपक्षी टीम के खिलाफ उनका पिछला न्यूनतम स्कोर 102 था, जो दिसंबर 1992 में दर्ज किया गया था।
