28 मई को खेला जाने वाला आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। हालांकि, फैंस के लिए राहत की खबर यह रही कि फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान था। बारिश के बीच वर्ल्ड के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में अलग-अलग रंग देखने को मिला। कहीं फैंस छाता लिए खड़े थो कुछ फैंस ने भींग कर इसका मजा लिया, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और मोहम्मद शमी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बारिश की बूंदों से खेलते नजर आए दोनों खिलाड़ी
आईपीएल के आधिकारिक पेज ने ट्वीटर पर एक वीड़ियो शेयर किया है। जिसमें मोहम्मद शमी और शुभमन गिल बारिश का आनंद ले रहे हैं। दोनों बारिश की बूंदों से खेलते नजर आ रहे हैं। बारिश की बूंदों से खेलते हुए वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शाम 6.30 से शुरू हुई बारिश देर रात तक चलती रही यही कारण था कि आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले को रिजर्व डे में शिफ्ट करना पड़ा
आईपीएल 2023 के स्टार हैं दोनों
आईपीएल 2023 की बात करें तो एक बल्लेबाजी में और दूसरे गेंदबाजी में टॉप पर हैं। बल्लेबाजी में शुभमन गिल 851 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा है। गिल ने ये रन 60.79 की औसत और 156.43 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में 28 विकेट के साथ मोहम्मद शमी नंबर वन पर हैं और पर्पल कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने 2 बार 4-4 विकेट लिए हैं। गिल का तो ऑरेंज कैप जीतना तय है, लेकिन शमी को उनके साथी खिलाड़ी राशिद खान से कड़ी टक्कर मिल सकती है। राशिद अब तक 27 विकेट हासिल कर चुके हैं और वह शमी से केवल 1 विकेट दूर हैं।
