आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। पहला मुकबला एमचिन्नास्वामी में खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इस मुकाबले से पहले एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान ईशान किशन की चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। दरअसल ईशान पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने वाले हैं। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन को पहली बार टीम की कमान सौंपी गई है।
ये आधे कप्तान हैं, बोले गिल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान और हैदराबाद के नए-नवेले कप्तान ईशान किशन बातचीत करते नजर आ रहे हैं। गिल ने ईशान को कहा ये आधे कप्तान हैं। इस पर ईशान कहते हैं कि हां वह आधे कप्तान हैं। हालांकि, वह कहते हैं कि वह कप्तान का पूरा काम करेंगे। गिल को सलाह देने के लिए कहा जाता है। इसपर गिल चुटकी लेते हुए कहते हैं कि वह आधे कप्तान को कोई सलाह नहीं देते हैं। ईशान किशन कहते हैं कि मैं सलाह नहीं लेता।
SRH वाले कहां से कंपीटिशन करेंगे?
गिल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा ईशान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि यह SRH वाले कहां से कंपीटिशन करेंगे। आखिरी बार हैदराबाद ने कब ट्रॉफी जीती थी। हैदराबाद ने साल 2016 में आखिरी बार आईपीएल ट्रॉफी डेविड वॉर्नर की कप्तानी में उठाई थी। इसके बाद दोनों स्टार पर भिड़ जाते हैं। गिल की जर्सी में भी एक स्टार है, क्योंकि गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में पहली बार ट्रॉफी उठाई थी।
पहली बार इस सीजन कब भिड़ेगी दोनों टीम
आईपीएल 2026 की बात करें तो पहली बार दोनों टीम 12 मई को भिड़ेगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन तब तक हैदराबाद की कमान पैट कमिंस के पास आ जाएगी। ईशान किशन शुरुआती कुछ मैचों के लिए ही हैदराबाद की कमान संभालेंगे।
