क्रिकेट

पंजाब किग्स के 'सरपंच साहब' का टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक, वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं होगा चयन

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए का कप्तान बनाया गया था। लेकिन दूसरे अन ऑफिशियल टेस्ट से वह अचानक हट गए थे। अब अय्यर को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह रेड बॉल क्रिकेट से दूरी बनाना चाहते हैं और इसके पीछे उनकी पुरानी पीठ की समस्या है।

Image

श्रेयस अय्यर (साभार-BCCI)

श्रेयस अय्यर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बीसीसीआई से रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने की बात कही है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैचों की अन-ऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए भारत ए के कप्तान नियुक्त किए गए अय्यर दूसरे मैच से हट गए हैं। वह पिछले 18 महीनों से ज़्यादा समय से टेस्ट टीम से बाहर हैं। अन-ऑफिशियल टेस्ट से हटने के एक दिन बाद इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अय्यर से अपनी बैक इंजरी को देखते हुए बीसीसीआई को खत लिखकर रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक मांगा है।

बीसीसीआई सूत्र के अनुसार 'उन्होंने हमें सूचित किया है कि वह (अय्यर) रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेंगे और यह अच्छी बात है कि उन्होंने यह साफ कर दिया। वह भविष्य में फिजियो और ट्रेनर के परामर्श से अपनी बॉडी का आंकलन करेंगे और इस पर फैसला लेंगे।" अय्यर पिछले कुछ समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। इस वजह से वह आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए भी नहीं खेल पाए थे। आईपीएल 2024 के फाइनल से एक दिन पहले, अय्यर ने अपनी पीठ की समस्या के बारे में बात की थी।

अय्यर की अगुवाई वाली केकेआर ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। अय्यर ने आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उनके नाम 14 टेस्ट मैचों में 811 रन हैं। अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। अय्यर ने यह कदम इसलिए उठाया है कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस कर सकें। पिछली बार जब अय्यर भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में उतरे थे तो सर्वाधिक रन उन्हीं के नाम था। उन्होंने 5 मैच में 48.60 की औसत से 243 रन बनाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article