क्रिकेट

IND vs SL: गौतम गंभीर के कोच बनते ही भारतीय वनडे टीम में हुई केकेआर के दो खिलाड़ियों की एंट्री

श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारत की वनडे टीम में आईपीएल 2024 की खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

Image

हर्षित राणा, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर (BCCI/KKR)

बीसीसीआई ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टी20 और वनडे टीम के नाम का ऐलान कर दिया है। गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद भारतीय वनडे टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर और हर्षित राणा को टीम में जगह दी गई है। श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद पहली बार टीम में जगह मिली है। वहीं हर्षित राणा को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

श्रेयस अय्यर की हुई टीम इंडिया में वापसी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में आईपीएल का खिताब जीता। उसी दौरान गंभीर टीम के मेंटोर थे और उन्होंने बेहद करीब से उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी को देखा। वहीं घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलने वाले हर्षित राणा भी आईपीएल खिताब जीतने वाली केकेआर की टीम के सदस्य थे।

हर्षित राणा को मिला आईपीएल में धमाल का ईनाम

हर्षित राणा को जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में पहले दो मुकाबले के लिए शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में उन्हें इस बार वनडे टीम में श्रीलंका दौरे के लिए शामिल किया गया है। हर्षित राणा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। आईपीएल 2024 में उन्होंने 13 मैच में 20.16 के औसत और 9.08 की इकोनॉमी से 19 विकेट चटकाए थे। 24 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम( India ODI Squad for Sri Lanka Tour):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article