क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Final: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस कदम से निराश हुए शोएब अख्तर, कह दी बड़ी बात (VIDEO)

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final, Shoaib Akhtar Statement Against PCB: भारतीय टीम ने दुबई में खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को पटखनी दी। टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान दिग्गज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस कदम से खफा हो गए।

Image

ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी और शोएब अख्तर। (फोटो- BCCI/Shoaib Akhtar X)

Photo : Twitter

India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final, Shoaib Akhtar Statement Against PCB: दुबई में टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था। महामुकाबले के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। दोनों टीमों के बीच मैच का रोमांचक 49वें ओवर तक गया। लेकिन टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड को 6 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम की यह चैम्पियंस ट्रॉफी में तीसरा टाइटल है। इसस पहले भारत ने 2000 में श्रीलंका के साथ संयुक्त और 2013 में चैम्पियन बनी थी। वहीं, रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक साल के अंदर दूसरा आईसीसी ट्रॉफी जीता। इससे पहले 2014 में टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। लेकिन इस बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के चैम्पियन बनने के बाद पाकिस्तान के दिग्गज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से खफा हो गए।

पीसीबी से क्यों नाराज हुए अख्तर

पाकिस्तान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर निराश हो गए। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आधिकारिक मेजबान था, भले ही चैंपियन भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले हों। लेकिन फाइनल खत्म होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। इससे शोएब अख्तर हैरान और निराश हो गए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। मैंने एक अजीब चीज देखी है। यहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई प्रतिनिधि नहीं था। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा था और यहां पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि नहीं था। यह मेरी समझ से परे है।

चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐसा रहा मेजबान का प्रदर्शन

29 साल बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किसी आईसीसी ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा था। पाकिस्तान की मेजाबनी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का सफल आयोजन हुआ। महामुकाबले का आयोजन पाकिस्तान के कराची, लाहौर और रावलपिंडी के अलावा दुबई में हुआ। दुबई में सिर्फ भारत के मैच खेले गए। मेजबान पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में थी। टीम को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा, जबकि बारिश के कारण बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला जा सका। मेजबान टीम पाकिस्तान बिना मैच जीते चैम्पियंस ट्रॉफी के लीग से बाहर हो गई। पाकिस्तान की टीम 0 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में सबसे नीचे चौथे नंबर पर रही थी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article