क्रिकेट

शिखर धवन ने बताया अगर होते सेलेक्टर तो खुद को और शुभमन गिल में किसे देते मौका?

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 26, 2023, 02:30 PM IST

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने अपने फॉर्म को लेकर खुल कर बात की है। उन्होंने कहा कि अगर वह सेलेक्टर होते तो खुद की जगह शुभमन गिल को मौका देते है। धवन फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और गिल शानदार फॉर्म में हैं।

Image

शिखर धवन

Photo : Twitter

टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन ने एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में शुभमन गिल को लेकर ऐसी बात कही है जिससे फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल इंटरव्यू के दौरान जब शिखर धवन से पूछा गया कि यदि आप सेलेक्टर होते तो शुभमन गिल और खुद में टीम इंडिया में किसे चुनते तो उन्होंने शुभमन गिल का नाम लिया।

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए धवन ने कहा 'मुझे लगता है कि शुभमन जिस तरह से खेल रहे हैं। जैसे वह दो फॉर्मेट खेल रहा था और टेस्ट और टी20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। वह अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अधिक मैच खेल रहा था और मैं नहीं था। अगर मैं चयनकर्ता होता तो निश्चित रूप से शुभमन को मौका देता।'

कोच और कप्तान ने दिया भरपूर मौका

हालांकि, शिखर धवन ने यह भी माना कि कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें भरपूर मौका दिया। लेकिन गिल के शानदार फॉर्म के कारण टीम से उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी। 2022 मेरे लिए बहुत अच्छा रहा, मैं वनडे में लगातार अच्छा था। लेकिन एक युवा खिलाड़ी है जो दो फॉर्मेट में अच्छा कर रहा है, और जब एक या दो श्रृंखलाओं में मेरा फॉर्म खराब हुआ तो उन्होंने शुभमन को मौका दिया और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे।

उन्होंने आगे कहा 'हम इस तरह की स्थिति के आदी हैं। जब ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा, तो एक पल के लिए मुझे लगा कि मैं टीम से बाहर हो सकता हूं।'

शानदार फॉर्म में हैं शुभमन

साल 2023 की बात करें तो शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में एक दोहरा शतक और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक भी शामिल है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article