क्रिकेट

PAK vs BAN: शर्मनाक हार के बाद पाक कप्तान का गजब बयान, अपने ही बोर्ड को लगाई फटकार

PAK vs BAN: पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद निराशा जताते हुए कहा कि हमारी टीम गलतियों से सबक नहीं ले पाई। हमने सामने वाली टीम को वापसी करने का मौका दिया।

Image

शान मसूद (साभार-PCB)

PAK vs BAN: बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी एक वक्त 26 रन पर 6 विकेट खोकर मुश्किल में थी, लेकिन वहां से शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया और पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने अजीब बयान दिया है अपने खिलाड़ियों को लताड़ लगाई है।

शाहीन को न शामिल करने पर सवाल

शाहीन अफरीदी को दूसरे टेस्ट में जगह नहीं मिली थी। इस फैसले को लेकर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आप ऐसे अचानक शाहीन को बाहर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हमने शाहीन और नसीम को वापस टीम में शामिल कर लिया है। शाहीन ने सभी फॉर्मेट में पिछले एक साल तक लगातार खेला है।

फिटनेस पर उठाया सवाल

पाकिस्तान के कप्तान ने अपने खिलाड़ियों के फिटनेस पर भी सवाल उठाया। इससे पहले व्हाइट बॉल टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने भी फिटनेस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मसूद ने फिटनेस को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट फिटनेस के मामले में कुछ और डिमांड करता है। हमने पहले टेस्ट में 4 तेज गेंदबाज लिए थे और इसका कारण यह था हम वर्कलोड को मैनेज कर रहे थे।

इस परिणाम से हैरान हूं। हम घरेलू सीजन के उत्साहित थे, लेकिन टीम के साथ वही हुआ जो ऑस्ट्रेलिया में हुआ। हमने वहां की गलतियों से सीखा नहीं। हमारे कार्यकाल में ऐसा चौथी बार हुआ जब हमने सामने वाली टीम पर दबाव बनाने और मैच में पकड़ बनाने के बाद हार का सामना किया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article