क्रिकेट

अपनी पहली ही सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया, अब वेस्टइंडीज के पेसर शमार जोसेफ को मिला खास तोहफा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 2, 2024, 04:56 PM IST

Shamar Joseph, Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक प्रदर्शन और सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम को चौंकाने वाली दिलचस्प जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को खास तोहफा मिला है।

Image

शमार जोसेफ (AP)

वेस्टइंडीज की आस्ट्रेलिया पर जीत में शानदार भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज शमार जोसफ के अनुबंध को अपग्रेड करके ‘अंतरराष्ट्रीय रिटेनर’ का कर दिया गया। अब वह क्रिकेट वेस्टइंडीज से उसी तरह के रिटेनर अनुबंध से जुड़ गये हैं जैसे क्रिकेट आस्ट्रेलिया और अन्य क्रिकेट खेलने वाले देश अपने खिलाड़ियों से केंद्रीय अनुबंध करते हैं।

इस तरह का अनुबंध नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को मिलता है। जोसफ को पहले फ्रेंचाइजी अनुबंध मिला हुआ था और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच की टेस्ट श्रृंखला से पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला था।

ब्रिसबेन में जोसफ ने 68 रन देकर सात विकेट झटके थे और वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया पर आठ रन की उलटफेर भरी जीत दर्ज की थी। जोसफ इस तरह वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय रिटेनर अनुबंध हासिल करने वाले क्रेग ब्रेथवेट, जोशुआ डा सिल्सा और केमार रोच जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गये।

End of Article