क्रिकेट

सुपर ओवर ना खेलने की जिद पर अड़े शाकिब अल हसन, टूर्नामेंट से बाहर हो गई टीम

Shakib Al Hasan refused to play Super Over: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। दरअसल कनाडा में खेले जा रहे ग्लोबल टी20 लीग में उन्होंने सुपर ओवर खेलने से इंकार कर दिया है इसके बाद उनकी टीम एलिमिनेटर से ही बाहर हो गई है।

Image

शाकिब अल हसन (फोटो- AP)

Shakib Al Hasan refused to play Super Over: ग्लोबल टी20 कनाडा में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा के कप्तान शाकिब अल हसन ने एलिमिनेटर के विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर खेलने से कथित तौर पर इनकार कर दिया। एलिमिनेटर में बांग्ला टाइगर्स और टोरंटो नेशनल्स के बीच मुकाबला होना था, हालांकि लगातार बारिश के कारण मैच नहीं खेला जा सका।

बारिश को देखते हुए ये यह लगभग तय था कि बांग्ला टाइगर्स क्वालीफायर 2 के लिए क्वालीफाई कर लेंगे क्योंकि वे अंक तालिका में ऊपर थे और उन्होंने दोनों टीमों के बीच लीग मुकाबला भी जीता था। हालांकि, एक अजीब फैसले में मैच रेफरी ने विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर कराने का फैसला किया।

शाकिब ने रैफरी के फैसले का किया विरोध

नियमों के अनुसार “परिणाम के लिए कम से कम 5 ओवर खेले जाने की जरूरत होती है। किसी भी परिस्थिति में, एक बराबरी वाले खेल को छोड़कर, किसी खेल का परिणाम तय करने के लिए 1 ओवर नहीं खेला जा सकता ऐसे में शाकिब अल हसन ने सुपर ओवर से इंकार कर दिया। शाकिब के सुपर ओवर नहीं खेलने के फैसले से टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि टोरंटो नेशनल्स को एलिमिनेटर का विजेता घोषित किया गया और इस तरह वे क्वालीफायर 2 के लिए क्वालीफाई कर गए।

ब्रैम्पटन वॉल्व्स और मॉन्ट्रियल टाइगर्स के बीच पहला क्वालीफायर भी बारिश के कारण धुल गया जिसके बाद मॉन्ट्रियल टाइगर्स फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए क्योंकि वे वॉल्व्स से आगे थे। ब्रैम्पटन वॉल्व्स और टोरंटो नेशनल्स के बीच क्वालीफायर 2 में टोरंटो ने वॉल्व्स को पांच विकेट से हराया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article