क्रिकेट

Shakib al hasan: नहीं रुक रहा शाकिब अल हसन का बल्ला, तोड़ा अफरीदी और जयासूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 05:46 PM IST

बांग्लादेश के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार शाकिब अल हसन का वनडे क्रिकेट में धमाल जारी है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ सिलहट में शनिवार को खेले गए पहले वनडे में आतिशी पारी खेलकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

शाकिब अल हसन(साभार Bangladesh Cricket)

Shakib al hasan's World Record: शाकिब अल हसन ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ सिलहट में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 89 गेंद में 93 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 7 हजार रन भी पूरे कर लिए। शाकिब इस मुकाम पर पहुंचने वाले बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। लेकिन शाकिब ने तमीम को पीछे छोड़कर सबसे अधिक औसत से 7 हजार रन पूरे करने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए।

वनडे में सबसे तेज 7 हजार रन और 300 विकेट

आयरलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले से पहले वनडे में 7 हजारी बल्लेबाज बनने से शाकिब 24 रन दूर थे। शाकिब ने जैसे ही 7 हजार रन के आंकड़े को छुआ वो वनडे क्रिकेट इतिहास में 7 हजार रन और 300 विकेट का डबल पूरा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ये उपलब्धि करियर के 228वें वनडे की 216 वीं पारी में हासिल की और सबसे तेज गति डबल धमाल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और श्रीलंका के सनथ जयासूर्या ही एकदिवसीय क्रिकेट में इस मुकाम पर पहुंच सके थे।

जड़ा वनडे में लगातार तीसरा अर्धशतक

शानदार फॉर्म में चल रहे शाकिब ने वनडे में लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने करियर का 53वां अर्धशतक पूरा करने के लिए 65 गेंद का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 2 चौके जड़े। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने तेज गति से रन बनाने शुरू किए। आयरलैंड के गेंदबाज हैरी टेक्टर के एक ओवर में पांच चौकों सहित उन्होंने कुल 22 रन जड़ दिए। शाकिब दुर्भाग्यशाली रहे और अपना शतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने 89 गेंद में 93 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके जड़े।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article