क्रिकेट

मैंने जानबूझकर चकिंग की थी... बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने कर लिया स्वीकार

shakib al hasan accepts he did chucking intentionaly: बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने स्वीकार किया कि शारीरिक थकान के कारण उन्हें सरे की तरफ से खेलते हुए इंग्लिश काउंटी मैच के दौरान जानबूझकर चकिंग (गलत एक्शन से गेंदबाजी करना) का सहारा लेना पड़ा, जिसके कारण उन्हें गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया।

Image

शाकिब अल हसन (YouTube/BeardBeforeWicket)

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने स्वीकार किया कि शारीरिक थकान के कारण उन्हें सरे की तरफ से खेलते हुए इंग्लिश काउंटी मैच के दौरान जानबूझकर चकिंग (गलत एक्शन से गेंदबाजी करना) का सहारा लेना पड़ा, जिसके कारण उन्हें गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया।

बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि पिछले साल दिसंबर में लॉफबोरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र जांच में उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया गया था।

अंपायरों ने टांटन में समरसेट के खिलाफ सरे के प्रथम श्रेणी मैच के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर शिकायत की थी। इस मैच की दो पारियों में उन्होंने लगभग 65 ओवर गेंदबाजी की थी।

शाकिब ने बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं जानबूझकर ऐसा कर रहा था, क्योंकि मैंने (एक मैच में) 70 से अधिक ओवर फेंके थे। मैंने अपने करियर में कभी भी टेस्ट मैच में 70 ओवर नहीं किए। मैं टांटन में समरसेट के खिलाफ सरे की तरफ से चार दिवसीय मैच खेल रहा था। मैं बहुत थका हुआ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पाकिस्तान में लगातार दो टेस्ट मैच खेले थे। हमने उस श्रृंखला में जीत हासिल की थी। उसके बाद मैं चार दिवसीय मैच खेलने के लिए इंग्लैंड आ गया था। मैं सोच रहा था कि अंपायर पहले उन्हें कम से कम चेतावनी देंगे। लेकिन उनके पास नियमों के अनुसार फैसला करने का अधिकार था और इसलिए मैंने किसी तरह की शिकायत नहीं की।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article