क्रिकेट

जो सम्मान हमें भारत में मिला, वो पाकिस्तान में भी नहीं मिलाः शाहिद अफरीदी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 1, 2022, 09:47 PM IST

Shahid Afridi on Ben Stokes' gesture and respect he got in India: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स द्वारा मैच फीस दान किए जाने वाले कदम की सराहना करने के साथ-साथ उन्होंने भारत में पाकिस्तान टीम की मेहमानवाजी को लेकर भी बात रखी।

Image

शाहिद अफरीदी (AP)

इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पास है। बेन स्टोक्स ने पाकिस्तान आते ही एक बड़ा फैसला लिया कि वो अपनी पूरी मैच फीस को पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करेंगे। स्टोक्स के इस कदम से पाकिस्तान में उनको लेकर सम्मान बढ़ गया है और इसकी जुबानी रखा पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने। साथ ही अफरीदी ने भारत की तारीफ भी की।

शाहिद अफरीदी ने बेन स्टोक्स के सराहनीय कदम की तारीफ करते हुए कहा कि ये और भी होना चाहिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अब एक दूसरे के और करीब हैं और उनमें अच्छी दोस्ती भी है। अफरीदी ने इसी बीच उस वाकये का जिक्र किया जब वो भारतीय जमीन पर विश्व कप में अपनी टीम की अगुवाई कर रहे थे और यहां उनको जैसा सम्मान मिला उसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे।

अफरीदी ने समा टीवी से बातचीत के दौरान कहा, "मेरा इसमें हमेशा भरोसा रहा है। जब हम विश्व कप के लिए भारत गए थे। मैं वहां अपनी टीम का कप्तान था। और मैंने कहा है कि जैसा सम्मान उस समय हमको भारत में मिला था, वैसा सम्मान हमको यहां पाकिस्तान मेंं भी नहीं मिला है। ये एक सकारात्मक संदेश था, खासतौर पर उस समय जब शंकाएं थीं कि हम वहां खेलने जा भी पाएंगे या नहीं।

अफरीदी ने आगे कहा, "एक एथलीट के रूप में पूरी दुनिया की नजर आप पर होती है और आप अपने देश के सम्मान व इज्जत को बरकरार रखना चाहते हैं। बेन स्टोक्स ने जो किया वो शानदार है, ऐसी चीजें आगे और होनी चाहिए क्योंकि अब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच और अच्छी दोस्ती है।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article