क्रिकेट

Champions Trophy 2025: क्रिकेट के लिए साथ आएं दोनों देश, चैपियंस ट्रॉफी को लेकर शाहिद अफरीदी ने की BCCI से खास अपील

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बीसीसीआई से चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान आने की अपील की है। उन्होंने यह गुजारिश सोशल मीडिया साइट एक्स पर की है।

Image

भारत-पाकिस्तान (साभार-ICC)

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने में 100 से भी कम दिन रह गए हैं, लेकिन बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चल रहे विवाद को लेकर सबकुछ थम सा गया है। पीसीबी हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में नहीं है तो बीसीसीआई टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर रही है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में देरी हो रही है। नए डेवलपमेंट की बात करें तो बीसीसीआई एक नए विकल्प की तलाश कर रहा है जिसके तहत अगर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने से मना कर दे तो यह भारत की मेजवानी में हो सकता है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान हर संभव जोर लगा रहा है कि उससे मेजवानी न छीनी जाए और बाकी टीम की तरह भारत भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करे। आपको बता दें कि साल 2008 के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक रस्साकस्सी का खामियाजा खेल प्रेमियों को उठाना पड़ रहा है।

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बीसीसीआई से खास अपील की। उन्होंने यह गुजारिश सोशल मीडिया साइट एक्स पर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'आज क्रिकेट एक अहम पड़ाव पर है। यह साल 1970 के बाद शायद अपनी सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। अब समय आ गया है कि आपसी मतभेदों को भुलाकर खेल के माध्यम से हम एकजुट हों।

यदि इतिहास में विभाजित देश ओलंपिक भावना में एक साथ आ सकते हैं, तो हम क्रिकेट के लिए - और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसा क्यों नहीं कर सकते?

इस खेल के प्रबंधक के तौर पर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इसके विकास के दायित्व को समझें। मुझे उम्मीद है कि मैं CT25 में पाकिस्तान में हर टीम को खेलते देखूंगा। हमारी गर्मजोशी और आतिथ्य का अनुभव लूंगा और मैदान से परे अविस्मरणीय यादें लेकर जाऊंगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article