क्रिकेट

इस पल ने सब कुछ बदला दिया, पिता बनने के बाद शाहीन ने तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

शाहीन शाह अफरीदी ने मैच के बाद अपने नवजात बेटे से मुलाकात के बाद एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि उस खास पल ने उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदलकर रख दिया।

Image

शाहीन अफरीदी (साभार-X)

24 अगस्त वो दिन जब पाकिस्तान के युवा सनसनी गेंदबाद शाहीन अफरीदी की लाइफ में सबसे बड़ी खुशी आई, लेकिन अफसोस कि वह उस वक्त अपनी बेगम के साथ नहीं थी और अपने बच्चे से भी नहीं मिल पाए। शाहीन बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट खेल रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने पिता बनने के एहसास को शानदार तरीके से मैच के दौरान शेयर किया।

लेकिन जब एक दिन बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच का परिणाम आया तो रिजल्ट पाकिस्तान के फेवर में नहीं था। इसके बावजूद शाहीन को कहीं न कहीं बेटे से मिलने की खुशी थी। हुआ भी यही शाहीन बेटे से मिले और भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और फीलिंग को साझा किया।

उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी अंशा अफरीदी के हमेशा आभारी रहेंगे। शाहीन की पत्नी अंशा ने 24 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर शाहीन ने अपने परिवार में नए सदस्य के आगमन पर शुभकामनाएं देने के लिए अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शाहीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने बेटे का हाथ पकड़ते हुए एक फोटो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि 24 तारीख ने उनको जिंदगी को बदल दिया है।

उन्होंने लिखा, "इस पल ने सब कुछ बदल दिया। मेरा दिल भर गया है और मेरा जीवन काफी बेहतर हो गया है। 24 अगस्त 2024 के हमेशा हमारे लिए खास रहेगा। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है मेरे बेटे अलियार अफरीदी।" शाहीन ने आगे लिखा, "इस दौरान दर्द सहन करने के लिए मैं अपनी पत्नी का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। वह हमारे छोटे से परिवार का सपोर्ट सिस्टम हैं। हमें जो दुआएं और शुभकामनाएं मिल रही हैं, मैं उनके लिए सभी का आभारी हूं। अपनी दुआओं में मेरे छोटे से परिवार को याद रखना।"

शाहीन बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं। वह मैच के बाद रविवार को कराची में अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस मैच में मेजबान पाकिस्तान को रावलपिंडी में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह तेज गेंदबाज 30 अगस्त को रावलपिंडी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम में शामिल हो जाएगा।

(IANS इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article