क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बीबीएल के दौरान प्राइम गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को चोट लग गई थी। अब वह बीच बीबीएल में स्वदेश लौट रहे हैं और ऐसी खबरें आ रही है कि टी20 वर्ल्ड कप में भी उनकी वापसी मुश्किल है।

Image

शाहीन शाह अफरीदी (साभार-ICC)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। इस बड़े इवेंट को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। लेकिन इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रहा है। दरअसल बीबीएल खेल रहे शाहीन को चोट लग गई थी और अब यह खबर आ रही है कि बुधवार को वह स्वदेश लौट रहे हैं। इसके साथ ही उनका भारत और श्रीलंका में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध है। शाहीन को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में उपचार के लिये बुला लिया है। उन्हें बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिये फील्डिंग करते समय चोट लगी थी।

बीबीएल में डेब्यू कर रहे शाहीन का प्रदर्शन औसत रहा है। वह 2021-22 में घुटने की सर्जरी के कारण लंबे समय क्रिकेट से दूर रहे थे। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया से बातचीत के बाद उन्हें वापिस बुलाया गया है। उनकी चोट को लेकर प्रारंभिक फीडबैक यही मिला है कि उन्हें पूरे आराम की जरूरत है और चोट से उबरने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि चोट की गंभीरता और उससे उबरने में लगने वाले समय के बारे में बोर्ड के डॉक्टरों से मिलकर ही पता चल सकेगा। शाहीन ने बीबीएल टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ ब्रिसबेन में खेलने में बहुत मजा आया और मुझे दुख है कि इस बार पूरे सत्र में नहीं खेल सकूंगा। उम्मीद है कि जल्दी मैदान पर लौटूंगा।’’

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का शेड्यूल

भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही ग्रुप में है। पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 10 फरवरी को यूएसए से भिड़ेगी। 15 फरवरी को सबसे बड़ा मुकाबला होना है जब भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी। पाकिस्तान का आखिरी लीग मुकाबला 18 फरवरी को है जब टीम नामीबिया से खेलेगी।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article