PSL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन के साथ-साथ पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां सीजन भी चल रहा है। आईपीएल की तर्ज पर पीएसएल में भी पाकिस्तान के सभी टॉप खिलाड़ी इस लीग का गिस्सा हैं। पीएसएल की 6 टीमों में एक टीम लाहौर कलंदर भी है, जिसके कप्तान स्टार पेसर शाहीन अफरीदी हैं, जो इन दिनों ऑफ फील्ड एक अलग कारण से वायरल हो रहे हैं। दरअसल उन्हें, उनकी टीम की ओर से एक कीमती गिफ्ट मिला है जिसके बाद साथी खिलाड़ी उनकी टांग खींच रहे हैं।
शाहीन को मिला महंगा उपहार
हाल ही में इस स्टार गेंदबाज को उनकी टीम की ओर से एक गोल्ड प्लेटेड आईफोन 16 प्रो गिफ्ट किया गया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयर हो रहा है जिसमें वह अपने गिफ्ट को दिखा रहे हैं और साथी खिलाड़ियों को इसके बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो में हारिस रऊफ उनकी टांग खींचते हुए कह रहे है कि यह तो बाकी खिलाड़ियों के लिए अनफेयर है।
दरअसल शाहीन अफरीदी का यह वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहा है क्योंकि हाल ही में पीएसएल में मैन ऑफ द मैच के लिए जेम्स विंस हेयर ड्रायर दिया गया था, जिसके बाद फैंस सहित पाकिस्तान के पत्रकारों ने भी आयोजकों की खूब आलोचना की थी। विन्स को शतकीय पारी खेलने के लिए यह हेयर ड्रायर दिया गया था।
