क्रिकेट

पाकिस्तान की टीम में लौटने वाला है ये खिलाड़ी, आते ही बन सकता है नया T20 कप्तान

Shadab Khan Set To Return: शादाब खान को 17 नवंबर से लाहौर और रावलपिंडी में होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया जा सकता है। इस श्रृंखला में पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम भी शामिल हैं। शादाब अगर वापसी करते हैं तो उन्हें सलमान अली आगा की जगह टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

Image

पाकिस्तान को जल्द मिलेगा नया टी20 कप्तान

Photo : AP

अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) को 17 नवंबर से लाहौर और रावलपिंडी में होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया जा सकता है। इस श्रृंखला में पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम भी शामिल हैं। कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे शादाब ने हाल में लाहौर में एक अभ्यास मैच खेला था। इस दौरान चयनकर्ताओं की उन पर कड़ी नजर थी, जिनमें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख आकिब जावेद भी शामिल थे।

शादाब अगर वापसी करते हैं तो उन्हें सलमान अली आगा की जगह टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। चयनकर्ताओं के एक करीबी सूत्र ने कहा, "ऐसा लगता है कि शादाब कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्हें टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।"

शादाब ने कुछ टी20 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। वह पाकिस्तान की तरफ से आखिरी बार इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में खेले थे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article