क्रिकेट

आराम करें सीनियर खिलाड़ी बहुत खेल लिया, वेस्टइंडीज दौरे से पहले हरभजन ने BCCI से की खास मांग

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 15, 2023, 02:29 PM IST

भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले बीसीसीआई से एक खास मांग की है। हरभजन ने कड़े शब्दों में कहा कि वेस्टइंडीज दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। सीनियर खिलाड़ियों ने बहुत क्रिकेट खेल लिया और अब उन्हें आराम करना चाहिए। भारत जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगा।

Image

हरभजन सिंह और यशस्वी जायसवाल (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज दौरे से पहले बीसीसीआई से हरभजन की मांग
  • सीनियर खिलाड़ियों पर भड़के हरभजन सिंह
  • कहा वक्त आ गया युवा खिलाड़ियों को मिले मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के हार से फैंस के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ी भी आहत हैं। अब जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है तो इससे पहले हरभजन सिंह ने बीसीसीआई से एक खास मांग की है। हरभजन सिंह की मांग है कि वेस्टइंडीज दौरे पर ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को जगह मिले।

अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो के माध्यम से हरभजन सिंह ने ये मांग रखी है। हरभजन सिंह ने कहा 'सीनियर खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेल ली है अब उन्हें आराम करना चाहिए। मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से आग्रह करता हूं कि अब वेस्टइंडीज दौरे पर युवा टीम को भेजने में वक्त नहीं लगाना चाहिए।' हरभजन सिंह ने संकेत दिया है कि हालिया आईपीएल 2023 में जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है उन्हें इस दौरे पर मौका दिया जाना चाहिए।

ओपनिंग जोड़ी पर दी राय

उन्होंने आगे कहा 'मैं अक्षर पटेल को ऑलराउंडर के तौर पर रखूंगा जबकि रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल को स्पिन गेंदबाज के तौर पर शामिल करूंगा। आकाश मधवाल का आईपीएल शानदार रहा था और मुझे लगता है कि उन्हें टीम में होना चाहिए। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज भेजना चाहिए। उनका आईपीएल शानदार रहा था। इसके अलावा उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि अब बड़े मंच पर खेलने के लिए तैयार है।

जुलाई में है भारत का वेस्टइंडीज दौरा

टीम इंडिया जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। लगभग 1 महीने तक चलने वाले इस दौरे पर टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और 5 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर पहले से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है और रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। इस दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से होगी।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article