क्रिकेट

IND vs SL: शतकवीर संजू सैमसन बाहर, श्रेयस अय्यर की वापसी, श्रीलंका के खिलाफ ऐसी है भारत की वनडे टीम

Team India ODI Squad against Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को जहां मौका मिला हैं वही कई चौंकाने वाले प्लेयर्स भी हैं जिनका नाम कट गया है। इन्हीं में स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन शामिल हैं। आइए जानते हैं कि भारत की वनडे टीम कैसी है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

Team India ODI Squad against Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया जा चुका है। भारतीय टीम को तीन टी20 मैचों के बाद वनडे सीरीज खेलनी है। ये चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की लिहाज से काफी अहम होने वाली है। ऐसे में टीम के चयन को लेकर सभी की निगाहें थी। भारत के लिए वनडे टीम में सबसे अच्छी बात ये हुई है कि रोहित और कोहली इस सीरीज में खेलने के लिए तैयार हो गए हैं।

रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में मेन इन ब्लू की पहली वनडे सीरीज़ के लिए टीम का हिस्सा होंगे। इस सीरीज में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दे दिया गया है। हार्दिक टी20 टीम का हिस्सा है।

अय्यर की वापसी, पराग को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में श्रेयस अय्यर की लंबे समय बाद वापसी हो गई है। उन्हें द.अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद पहली बार मौका मिला है। ऐसे में उम्मीद है कि उनका नाम जल्द ही सेंट्रल कांट्रेक्ट में भी जोड़ दिया जाएगा। वहीं इसके अलावा टीम ने रियान पराग पर भरोसा जताया है और उन्हें पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है।

संजू सैमसन को नहीं मिला मौका, हर्षित राणा की एंट्री

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के आखिरी वनडे में शतक लगाने के बावजूद संजू सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया है। हालांकि उन्हें टी20 टीम में जगह जरूर मिली है। वहीं दूसरी ओर वनडे टीम में हर्षित राणा की एंट्री हो गई है। राणा ने आईपीएल में केकेआर के लिए दमदार प्रदर्शन किया था और कोच गौतम गंभीर भी उनसे काफी इंप्रेस हुए थे।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम (Team India ODI Squad against Sri Lanka)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article