क्रिकेट

IND vs NAM: डेब्यू T20 वर्ल्ड कप मैच में नहीं चला संजू सैमसन का जादू, फिर भी रचा इतिहास

नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। बीमार अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। उन्होंने ईशान किशन के साथ ओपनिंग की। अपने डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ 8 गेंद पर 22 रन की पारी खेली। मैदान पर उतरते ही संजू ने एक खास उपलब्धि हासिल की।

Image

संजू सैमसन ने रचा इतिहास।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत का सामना नामीबिया से है। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। इस मैच के लिए कप्तान सूर्या ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए।

बीमार अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। वहीं, सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया। संजू सैमसन अपने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में बल्ले से फेल रहे। वह 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इस दौरान अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा गए।

बने दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी

दरअसल, संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले भारत के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा मौजूद हैं। उन्होंने 31 साल 117 दिन में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था।

टी20 विश्व कप में डेब्यू करने वाले उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी-

  • 31 साल, 117 दिन- अमित मिश्रा बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2014
  • 31 साल, 93 दिन - संजू सैमसन बनाम नाम, दिल्ली, 2026
  • 31 साल, 40 दिन- सूर्यकुमार यादव बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2021
  • 31 साल, 2 दिन- आशीष नेहरा बनाम अफगानिस्तान, सेंट लूसिया, 2010
  • 30 साल, 358 दिन- लक्ष्मीपति बालाजी बनाम अफगानिस्तान, कोलंबो, 2012

पाकिस्तान के खिलाफ भी मिल सकता है मौका

संजू सैमसन को शायद पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना का मौका मिले। क्योंकि नामीबिया के खिलाफ टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। वह एक या दो मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में संजू सैमसन महामुकाबले में भी ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

टीमें:-

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

नामीबिया की प्लेइंग इलेवन: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, मालन क्रूगर, जेन ग्रीन (डब्ल्यू), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article