क्रिकेट

Sam Curran, IPL 2023 Auction: इंग्लैंड के सैम करन हुए मालामाल, अब तक के सबसे महंगे अंग्रेज

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 23, 2022, 03:44 PM IST

Sam Curran, IPL 2023 Auction, PBKS: आईपीएल 2023 की नीलामी में खिलाड़ियों पर सभी टीमें दांव लगाने उतरीं। इस नीलामी में इंंग्लिश खिलाड़ियों को अच्छा दाम मिल रहा है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा दाम देकर खरीदा है।

Image

सैम करन

Sam Curran IPL 2023 AUCTION: आईपीएल 2023 की नीलामी में इंग्लैंड के सैम करन ने जमकर धूम मचाई है। पंजाब किंग्स की टीम ने सैम करन को 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को लेकर शुरुआत से काफी चर्चा थी। उनकी बिड को लेकर पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी टक्कर हुई।

सैम करन का आईपीएल ऑक्शन 2023 में बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था। जब उनकी बोली शुरू हुई तो सवा 15 करोड़ रुपये तक चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को कड़ी टक्कर दी लेकिन बाद में वे हट गए और पंजाब की टीम डटी रही।

इसके बाद दो बोली लखनऊ की टीम ने भी लगाई लेकिन वे भी हार मान गए। फिर मुंबई इंडियंस मैदान में उतरी और पंजाब किंग्स को अंत तक कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने ही बाजी मारी और 18.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

सैम करन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। अगर बात करें सैम करन के करियर की तो वो हाल में टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की विजयी टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट में हीरो बनकर भी उभरे थे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article