क्रिकेट

IPL से TNPL तक नहीं थम रहा 21 साल के युवा बल्लेबाज का बल्ला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 25, 2023, 05:56 PM IST

TNPL 2023, Dindigul Dragons vs Lyca Kovai Kings: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रविवार को डिंडीगुल ड्रैगन्स का सामना लाइका कोवई किंग्स से हुआ। डिंडीगुल ड्रैगन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइका कोवई किंग्स के 21 साल के युवा बल्लेबाज का बल्ला आईपीएल से टीएनपीएल में जमकर बल्ला चल रहा है।

Image

साई सुदर्शन। (फोटो- साई सुदर्शन के ट्विटर से)

Photo : Twitter

TNPL 2023, Dindigul Dragons vs Lyca Kovai Kings: आईपीएल के खिताबी मुकाबले में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 21 साल के साई सुदर्शन का बल्ला आईपीएल से लेकर घरेलू टी20 तमिलनाडु प्रीमियर लीग में जमकर चल रहा है। रविवार को लीग के 16वें मैच में साई सुदर्शन ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका घरेलू लीग के पांच मैचों में चौथा अर्धशतक है, जबकि पिछले 10 टी20 मैचों में पांचवां अर्धशतक है। आईपीएल के खिताबी मुकाबले में गुजरात की ओर से खेलते हुए साई सुदर्शन ने चेन्नई के खिलाफ 96 रन बनाए थे।

सुदर्शन ने 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

21 साल के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने टीएनपीएल के एक और मुकाबले शानदार पारी खेली। उन्होंने 202.43 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। हालांकि, इससे पहले वाले मैच में उनका बल्ला शांत रहा था। वे महज 7 रन बना कर आउट हो गए थे।

इन टीमों के खिलाड़ी चला बल्ला

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाइका कोवई किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। यह उनका लीग में चौथा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ 64 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि नेल्लई रॉयल किंग्स के खिलाफ 90 रन और आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस के खिलाफ 86 रन बनाए थे। इसके अलावा आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 90 रन बनाए थे, जबकि क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 43 रन पर आउट हो गए थे। इसके अलावा त्रिची टीम के खिलाफ महज 7 रन पर आउट हो गए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article