क्रिकेट

INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE: नई क्रिकेट लीग में होगी सचिन की वापसी, दिग्गजों की भरमार

INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE: अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग 22 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस लीग में दिग्गज खिलाड़ियों की भरमार है। सचिन तेंदुलकर से लेकर कुमार संगाकारा जैसे खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा हैं।

Image

अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (साभार-इंस्टाग्राम)

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। इस लीग का आयोजन 22 फरवरी से 16 मार्च तक भारत में किया जाएगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीम श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ‘वेटरंस’ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट के आयुक्त हैं।

नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम, राजकोट का निरंजन शाह स्टेडियम और रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग के मैचों की मेजबानी करेंगे। वेस्टइंडीज की कमान महान बल्लेबाज ब्रायन लारा में हाथों में होगी जबकि श्रीलंका की टीम की अगुआई दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा करंगे। सर्वकालिक महान ऑलराउंडर जाक कैलिस दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगे जबकि पूर्व स्टार इयोन मोर्गन और शेन वॉटसन क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कप्तान होंगे।

लीग के आयुक्त गावस्कर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग क्रिकेट को गौरवांवित करती है क्योंकि यह खेल के कुछ सर्वकालिक शीर्ष खिलाड़ियों को एक साथ लाती है।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article