अयोध्या के साथ-साथ पूरा विश्व आज राममय है। इस मौके पर फिल्म हस्तियों से लेकर खेल जगत के बड़े-बड़े नाम अयोध्या में मौजूद थे। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत पूरी अयोध्या नगरी जय श्री राम और सीता-राम के उद्घोष से भर गई। इस ऐतिहासिक पल का गवाह सचिन तेंदुलकर से लेकर वेंकटेश प्रसाद और रवींद्र जडेजा जैसे क्रिकेटर बने।
क्या बोले सचिन तेंदुलकर
इस मौके पर द ग्रेट सचिन तेंदुलकर ने टाईम्सनाउ से बात करते हुए कहा 'आज लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए कहा कि यह खास फीलिंग है। उन्होंने इस खास मौके पर देशवासियों से अनुरोध किया कि वह अयोध्या आएं और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लें।
