क्रिकेट

SA vs WI 3rd T20 Live Streaming: कब और कहां देखें दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

SA vs WI 3rd T20 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज वांडर्स में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है और आखिरी मुकाबले में उसकी कोशिश क्लीन स्वीप करने की होगी।

Image

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग (साभार-X ICC)

SA vs WI 3rd T20 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें इस फॉर्मेट में कोई-कोई सीरीज खेल रही है जिससे अपनी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा सके। इस क्रम में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम भी 3 मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम जोहांसबर्ग में खेला जाएगा। सीरीज पहले ही गंवा चुकी वेस्टइंडीज के पास आखिरी मुकाबला जीतकर लाज बचाने की चुनौती है। मेहमान टीम को क्लीन स्वीप से बचने के लिए अपना बेस्ट देना होगा। दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम 221 रन बनाकर भी हार गई थी। ऐसे बल्लेबाजी के साथ-साथ उसे अपनी गेंदबाजी पर भी काम करना होगा।

दोनों टीमों के बल्लेबाज और गेंदबाज

इस सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो शिमरन हेटमायर टॉप पर हैं। उन्होंने 2 मैच में 61.50 की औसत से 123 रन बनाए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों में दो वेस्टइंडीज से जबकि 3 साउथ अफ्रीका से है। वहीं गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर केशव महाराज टॉप पर हैं। टॉप-5 गेंदबाजों में भी 3 नाम साउथ अफ्रीका से है जबकि 2 नाम वेस्टइंडीज से है। मुकाबला भले चाहे जो भी टीम जीते लेकिन अब तक हुए दो मुकाबलों में क्रिकेट की जीत हुई है और फैंस को रनों का अंबार देखने को मिला है। एक बार फिर तीसरे मुकाबले में भी हाईस्कोर मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब और किस समय खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच? (SA vs WI 3rd T20 Date And Time)

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की इस सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज (31 जनवरी 2026, शनिवार) भारतीय समय के मुताबिक रात 9:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 9:00 बजे होगा।

दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कहां खेला जा रहा है? (SA vs WI 3rd T20I Venue)

तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेहमान वेस्टइंडीज की भिड़ंत वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Where To Watch SA vs WI T20 Match On TV In India)

दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का भारत में टीवी प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इस मैच के लाइव स्कोर के लिए आप हमारी वेबसाइट पर पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़ सकते हैं।

भारत में कब और कहां देख सकते हैं दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग? (Where To Watch SA vs WI T20 Match Live Streaming In India)

मेहमान वेस्टइंडीज टी20 टीम और मेजबान दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम के बीच हो रहे तीसरे टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में आप जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article