South Africa vs Pakistan 1st T20 Match Live telecast in India, SA vs PAK Live Score Streaming Online: द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 का पहला मैच मंगलवार (10 दिसंबर 2024)को खेला जाएगा। द.अफ्रीका और पाकिस्तान अपनी टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन स्थित किंग्समीड स्टेडियम में खेलेंगे। पाकिस्तान की टीम हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद इस मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में उतरेगी। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इस सीरीज में उतरेगी, जिसमें कुछ बड़े खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है। इस सीरीज में द.अफ्रीका की कप्तानी हेनरी क्लासेन (Heinrich Klassen) करेंगे वहीं पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में होगी।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SA Head to Head)
पाकिस्तान और द.अफ्रीका की टीम के बीच टी20 में 22 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है। पाकिस्तान ने जहां 12 मैच जीते हैं वहीं द.अफ्रीका की टीम ने 10 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है। ऐसे में प्रोटियाज हेड टू हेड में आगे निकलने के इरादे से उतरेंगे।
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 कब खेला जाएगा (South Africa vs Pakistan 1st T20 Match Date)
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (South Africa vs Pakistan 1st T20 Match Venue)
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला डरबन स्थित किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा।
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला पहला टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (South Africa vs Pakistan 1st T20 Match Time)
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम को 9:30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 8:00 PM बजे होगा।
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (South Africa vs Pakistan 1st T20 Match On Tv)
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मैच को भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (South Africa vs Pakistan 1st T20 Match Live Streaming)
द.अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मैच को भारत में जियो सिनेमा एप पर फ्री में लाइव देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (SA vs PAK 1st T20 Squads)
दक्षिण अफ्रीका: हेनरिक क्लासेन (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रयान रिकलटन, तबरेज़ शम्सी, एंडिल सिमलेन, रासी वैन डेर डुसेन।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, हैरिस रऊफ, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकीम, तय्यब ताहिर, उस्मान खान।
