SA vs PAK 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match: पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती, टी20 सीरीज गंवाई। फिर दिग्गजों की गैरमौजदूगी में जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज अपने नाम की।अब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंची है जहां उन्हें तीन प्रारूपों में सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान (South Africa Vs Pakistan) के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज से आज होने जा रही है। पहला टी20 मैच डरबन (Durban) में आयोजित होने जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमों के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम के कप्तान होंगे हेनरिच क्लासेन (Heinrich Klaasen)। जबकि मेहमान पाकिस्तान टी20 टीम की अगुवाई करेंगे मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan)। भारतीय समय के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान पहला टी20 मैच आज रात 9:30 बजे से शुरू होगा।
आज पाकिस्तान और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले आपको बताते हैं कि जब-जब ये दोनों टीमें इस फॉर्मेट में आमने-सामने आई हैं तो आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 22 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें आंकड़े काफी करीबी रहे हैं क्योंकि 12 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा अगर साउथ अफ्रीका की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की बात की जाए तो अब तक यहां 11 बार इनकी टक्कर हो चुकी है, जिसमें 6 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं और दक्षिण अफ्रीका अपने घर में पाकिस्तान को 5 बार हराने में सफल रही है। ऐसे में आंकड़ों की नजर से पलड़ा पाकिस्तान का भारी नजर आ रहा है। आज से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए उनके कप्तान क्लासेन के अलावा ओटनील बार्टमैन (Ottneil Bartman), रीजा हेंडरीक्स (Reeza Hendricks), डेविड मिलर (David Miller) और एनरिच नॉर्किया (Anrich Nortje) पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। वहीं, पाकिस्तानी टी20 टीम में कप्तान रिजवान के साथ-साथ बाबर आजम (Babar Azam), सइम अयूब (Saim Ayub), शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi), हारिस रऊफ (Haris Rauf) और सूफियान मुकीम (Sufiyan Muqeem) से उम्मीदें रहने वाली हैं।
दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (SA vs PAK 1st T20 Pitch Report)
मेजबान दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाने वाला पहला टी20 मैच डरबन के किंग्समीड (Kingsmead) मैदान पर होने जा रहा है। इस मैदान की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के पक्ष में ही रहती आई है और यहां कई हाई-स्कोरिंग टी20 मुकाबले भी देखने को मिले हैं। इस ग्राउंड का सर्वाधिक टी20 स्कोर 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 226 रन बना डाले थे। यहां सर्वाधिक रनों के लक्ष्य का पीछा भी उसी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन बनाकर मेजबान टीम के खिलाफ किया था। डरबन के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 139 रन है। इस मैदान पर गेंदबाजों का तेज गेंदबाजों का दबदबा रहता आया है लेकिन उनको भी छोटी बाउंड्री होने के कारण बल्लेबाजों के प्रहार से बचना आसान नहीं होगा। डरबन के मौसम की बात करें (Durban Weather Today) तो आज यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश की उम्मीद तो कम है लेकिन तेज हवाओं का फायदा तेज गेंदबाजों को जरूर मिलता देखा जा सकता है। आपको बताते चलें कि इस मैदान पर हुए पिछले पांच टी20 मैचों में मेजबान टीम ने एक भी मुकाबला जीता नहीं है।
डरबन में पिछले 5 टी20 मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Last 5 T20 Match Scorecards And Results At Durban)
| तारीख | टीमें | स्कोरकार्ड | नतीजे |
| 30 अगस्त 2023 | दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया- 226/6, दक्षिण अफ्रीका- 115 ऑल-आउट | ऑस्ट्रेलिया 111 रन से जीता |
| 1 सितंबर 2023 | दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका- 164/8, ऑस्ट्रेलिया- 168/2 (14.5 ओवर) | ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता |
| 3 सितंबर 2023 | दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका- 190/8, ऑस्ट्रेलिया- 191/5 (17.5 ओवर) | ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से जीता |
| 10 दिसंबर 2023 | भारत-दक्षिण अफ्रीका | खराब मौसम के कारण मैच नहीं हो सका | मैच रद्द हुआ |
| 8 नवंबर 2024 | भारत-दक्षिण अफ्रीका | भारत- 202/8, दक्षिण अफ्रीका- 141 ऑल-आउट | भारत 61 रन से जीता |
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टी20 टीमें (South Africa And Pakistan T20 Squads)
दक्षिण अफ्रीका टी20 टीमः हेनरिक क्लासेन (कप्तान), पैट्रिक क्रूगर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, एंडिले सिमलेन, रासी वैन डेर डुसेन, ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, रीजा हेंड्रिक्स और डोनोवन फरेरा।
पाकिस्तान टी20 टीमः मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, अबरार अहमद, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मुकीम, तैयब ताहिर, उस्मान खान, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, इरफान खान और ओमैर बिन यूसुफ।
