RR vs LSG Match Highlights: राजस्थान के जबड़े से लखनऊ ने छीनी रोमांचक अंदाज में जीत, राजस्थान को मिली लगातार चौथी हार
Rajasthan royals vs Lucknow super giants Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स को अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 2 रन के अंतर से मात देकर सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
RR vs LSG Match Highlights: राजस्थान के जबड़े से लखनऊ ने छीनी रोमांचक अंदाज में जीत, राजस्थान को मिली लगातार चौथी हार
लखनऊ ने बनाए 5 विकेट पर 180 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ के लिए सबसे 66 रन की पारी एडेन मार्करम और आयुष बदोनी ने खेली। इसके अलावा अब्दुल समद ने आखिरी ओवरों में 10 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेलकर टीम को 180 रन तक पहुंचा दिया। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन बल्ले से नाकाम रहे। मार्श 4 और पूरन 11 रन बना सके। ऋषभ पंत का बल्ला फिर खामोश रहा। वो 3 रन की पारी खेल सके। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट वनिंदु हसरंगा ने लिए। 1-1 विकेट जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे ने लिए।
आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है।राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन में संघर्ष कर रही हैं। अबतक खेले 7 मैच में से 2 में उसे जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। 4 अंक के साथ राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 7 मैच में 4 जीत और 3 हार के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके खाते में 8 अंक हैं। ऐसे में ये मुकाबला राजस्थान के लिए वजूद की लड़ाई है। वहीं लखनऊ की टीम इस मैच में जीत के साथ टॉप-2 में पहुंचना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर आज के मुकाबले में देखने को मिलेगी।
राजस्थान और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 5 मैच हो चुके हैं। जिसमें राजस्थान ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को केवल एक मैच में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मुकाबला जयपुर में होने वाला है, इस मैदान के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो अब तक यहां पर राजस्थान और लखनऊ के बीच 2 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मेजबान राजस्थान और मेहमान लखनऊ के खाते में 1-1 मुकाबले गए हैं।
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 का ऐलान नहीं हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2025 में पूरी टीमें (Rajasthan Royals And Lucknow Super Giants IPL 2025 Full Squads)
लखनऊ सुपर जाइंट्स:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ। प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।
राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजल हक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेन मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
