क्रिकेट

Man Of The Match: बैंगलोर के खिलाफ जीत के हीरो अश्विन ने दिया ये बयान

IPL 2024, RR vs RCB Eliminator, Ravichandran Ashwin Statement: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत के ट्रैक पर वापसी कर ली है। इस जीत के बाद राजस्थान के जीत के नायक रविचंद्रन अश्विन ने क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

Image

आर अश्विन (IPLT20/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 एलिमिनेटर मैच
  • राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को किया बाहर
  • जीत के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का भावुक बयान

IPL 2024 Eliminator Match, RR vs RCB: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ना सिर्फ जीत के ट्रैक पर वापसी की, बल्कि दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत के हीरो रहे मैन ऑफ द मैच रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने क्या कहा आइए जानते हैं।

इस जीत के बाद मैच में 19 रन देकर 2 विकेट लेने वाले मैन ऑफ द मैच रविचंद्रन अश्विन ने कहा, "हमारे बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में असफल हो रहे थे, बटलर चले गए थे और शिमरोन चोटिल थे। मुझे लगता है कि 170 प्लस रनों का पीछा करते हुए हम काफी संघर्ष कर रहे थे। मनोबल वापस बढ़ चुका है। टूर्नामेंट के शुरुआत में मेरा शरीर ठीक से बढ़ नहीं पा रहा था, निचले हिस्से में चोट की वजह से। जब आप टेस्ट मैच खेलकर आते हैं तो आपको गेम टाइम चाहिए होता है। हमने मैच में अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की। हमने शानदार शॉट्स खेले और कुछ चूक भी हुईं। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रित प्रदर्शन था ये।"

आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा कि जीत की लय में वापसी करना महत्वपूर्ण है। राजस्थान रॉयल्स ने इस जीत से 24 मई को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में जगह बनायी जहां उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

सैमसन ने मैच के बाद कहा, "कभी काफी बुरे दिनों होंगे तो कभी अच्छे दिन। लेकिन जीत की लय में वापसी करना महत्वपूर्ण है।" राजस्थान रॉयल्स को पिछले लगातार मैच में हार का सामना करना पड़ा था, इस बारे में सैमसन ने कहा, "पिछले चार-पांच मैचो में हमारे पास लय नहीं थी। हालांकि आज हमने जिस तरह से मैच खेला, जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे मैं काफ़ी ख़ुश हूं।"

संजू सैमसन ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा, "इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों जाता है।" अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को उनकी टीम का मुकाबला होगा और वहां जीतने वाली टीम फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से खिताब के लिए भिड़ेगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article