क्रिकेट

CSK vs RCB Highlights: आरसीबी ने अपने घर में चेन्नई को दी पटखनी, प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 19, 2024, 12:35 AM IST

CSK vs RCB Highlights: बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया। इसी जीत के साथ आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।

Image

जीत के बाद खुशी मनाते हुए आरसीबी के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।
  • बेंगलोर ने चेन्नई को रोमांचक मुकाबले में 27 रन से हराया।
  • जीत के साथ बेंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई।

CSK vs RCB Highlights: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर चैम्पियन वाला खेल दिखाया, लेकिन इस बार टीम के खाते में जीत दर्ज नहीं हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराया। इसके साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वहीं, आरसीबी की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। आरसीबी की यह 14 मैचों में 7वीं जीत है, जबकि चेन्नई की 14 मैचों में 7वीं हार है। आरसीबी की टीम 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर और चेन्नई की टीम 14 अंक के साथ 5वें नंबर पर रही।

फाफ डु प्लेसिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली अर्धशतक से चूक गए। वे 29 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। रजत पाटीदार भी अर्धशतक से चूक गए। वे 23 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने नाबाद 38 रन पारी खेली। चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर ने दो, जबकि मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे ने एक एक विकेट झटके।

चेन्नई की खराब शुरुआत

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली गेंद पर टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ खाता तक नहीं खोल पाई। डेरिल मिचेल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 33 रन की पारी खेली। रहाणे और रचिन रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। रचिन रवींद्र अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। वे 37 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। एमएस धोनी ने 13 गेंदों पर 25 रन बनाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 42 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी के यश दयाल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article