क्रिकेट

RCB vs DC Highlights: आरसीबी ने अपने घर में दिल्ली को दी पटखनी, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 12, 2024, 11:11 PM IST

RCB vs DC Highlights: बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया। टीम की यह छठवीं जीत है, जबकि दिल्ली की यह 7वीं हार है। इसी जीत के साथ आरसीबी के प्लेऑफ की उम्मीद भी बरकरार है।

Image

जीत की खुशी मनाते हुए आरसीबी के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
  • आरसीबी ने दिल्ली को 47 रन से दी पटखनी।
  • यह मुकाबला आसीबी के होम ग्राउंड पर खेला गया था।

RCB vs DC Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से पटखनी दी। टीम की यह 13 मैचों में छठी जीत है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की 7वीं हार है। इसी जीत के साथ आरसीबी के प्लेऑफ की उम्मीद भी बरकरार है। आरसीबी 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली की टीम 12 अंक के साथ छठे नंबर पर आ गई है। बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। टीम ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई।

पाटीदार ने खेली अर्धशतकीय पारी

रजत पाटीदार के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नौ विकेट पर 187 रन बनाए। पाटीदार ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 52 रन की पारी खेलने के अलावा विल जैक्स (29 गेंद में 41 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की। कैमरन ग्रीन ने अंत में 24 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए। दिल्ली की ओर से रसिख सलाम (23 रन पर दो विकेट) और खलील अहमद (31 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। इशांत शर्मा, मुकेश शर्मा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

दिल्ली का खबरा प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंतिम ओवर की पहली गेंद पर 140 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ओवर में ही पहला झटका लगा। डेविड वॉर्नर ने दो गेंदों का सामना किया और महज एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक पोरेल 2 रन पर और जेक फ्रेजर-मैकगर्क 21 रन पर आउट हो गए। ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल हुए कुमार कुशाग्र भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वे 2 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। आरसीबी के यश दयाल और लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article