मुंबई: टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा के नाम वानखेड़े का एक स्टेडियम हो गया। शुक्रवार को एक विशेष समारोह में स्टैंड का अनावरण किया गया। रोहित शर्मा ने इस पल को अकल्पनीय बताया है। प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में रोहित के नाम वाले स्टैंड का अनावरण रोहित के माता-पिता ने किया। पैरेंट्स के हाथों स्टैंड्स का अनावरण होने पर खुशी जताते हुए हिटमैन ने इस पल को बेहद खूबसूरत करार दिया। मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस मौजूद थे।
इस उपलब्धि को रोहित ने बताया खास
रोहित ने अपने नाम के स्टैंड का अनावरण होने के बाद कहा, इस खेल के महान खिलाड़ियों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेताओं के साथ यहां मेरा नाम होना खास उपलब्धि है। इस पल में मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, मैं अभी भी खेल रहा हूं और दो प्रारूपों से संन्यास ले चुका हूं, जब 21 तारीख को मैं अपने स्टैंड के सामने खेलूंगा और तो यह बहुत ही खास होगा और जब यहां पर देश का प्रतिनिधित्व करूंगा तो यह और भी खास होगा।
शरद पवार और फडनवीस का अदा किया शुक्रिया
रोहित ने आगे रहा, आज इस मौके पर यहा मेरा परिवार, माता-पिता, भाई और पत्नी हैं। सभी ने मेरे लिए जो कुछ भी त्याग किया है उसके लिए आभारी और कृतज्ञ हूं। मेरी स्पेशल टीम मुंबई इंडियन्स भी यहां है, मेरे भाषण के खत्म होने और प्रशिक्षण शुरू करने का इंतज़ार कर रही है। रोहित ने वानखेड़ स्टेडियम में अपने नाम के स्टैंड बनाए जाने के लिए बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस का विशेष तौर पर शुक्रिया अदा किया।
