एडिलेड: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को बुधवार को एडिलेड में खेले गए मुकाबले में 5 रन के करीबी अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2022 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश बारिश की वजह से जीत के लिए मिले बांग्लादेश के लक्ष्य को 151 रन कर दिया गया था। जिसे बांग्लादेश की टीम हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला गंवा दिया।
अपनी भावनाओं पर रखा नियंत्रण
जीत के बाद रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर के बारे में कहा, मैं थोड़ा नर्वस भी था और शांत भी था। अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए एक समूह के रूप में हमारे लिए शांत रहना जरूरी है। छोटे मैच किसी के भी पाले में जा सकते है। लेकिन मैच के शुरू होने के बाद हमने अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखा और अंत में जीत दर्ज करने में सफल रहे जो कि शानदार रही।इसलिए अर्शदीप के हाथ में थमाई गेंदआखिरी ओवर में जीत के लिए बांग्लादेश को 20 रन बनाने थे ऐसे में अर्शदीप से आखिरी ओवर में गेंदबाजी कराने के बारे में कहा, अर्शदीप जब टीम में आया तब हमने उससे डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने में पारंगत होने को कहा। लेकिन बुमराह की गैरमौजूदगी में इस काम को किसी को तो अपने कंधे पर लेना था और वो काम अर्शदीप ने किया। एक युवा खिलाड़ी के लिए सामने आकर इस तरह गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है लेकिन हमने इस काम के लिए उसे तैयार किया और वो पिछले 8-9 महीने से ऐसा कर रहा है। ऐसे में मुझे अर्शदीप और मोहम्मद शमी ने में से किसी एक का चुनाव करना था और मैंने अर्शदीप को चुना।
