क्रिकेट

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल के विकेट पर जमकर मचा बवाल, कप्तान रोहित ने कही ये बात

Rohit Sharma reacts to Yashasvi Jaiswal Wicket controversy: भारतीय टीम के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल को मेलबर्न टेस्ट में जैसे ही थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिया गया है तभी से इस पर बवाल मचना शुरू हो गया है। अब इस मामले पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी रिएक्ट किया है।

Image

रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के विकेट पर (फोटो- AP/BCCI/X)

Rohit Sharma reacts to Yashasvi Jaiswal Wicket controversy: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के अंतिम दिन आउट होने के तरीके पर विवाद हो गया क्योकि स्निको (आवाज की रीडिंग दिखाने वाली तकनीक) पर कोई हरकत नहीं दिखने के बाद भी तीसरे अंपायर सैकत शरफुद्दौला ने उन्हें आउट करार दिया।

जायसवाल उस समय 84 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह तेज गेंदबाज पैट कमिंस की शॉर्ट-पिच गेंद पर हुक करने की कोशिश में चूक गये। गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों में जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने कैच आउट की अपील की लेकिन मैदान अंपायर जोएल विल्सन ने बल्लेबाज को नॉट आउट दिया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने इस फैसले के खिलाफ रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर सैकत ने स्निको में कोई हरकत नहीं दिखने के बावजूद जायसवाल के बल्ले या गलव्स से टकराकर गेंद के ‘डिफ्लेक्ट (दिशा में मामूली बदलाव)’ होने का हवाला देकर उन्हें आउट करार दिया। उनके इस फैसले के बाद मेलबर्न क्रिकेट मैदान में मौजूद भारतीय प्रशंसक ‘बेईमान-बेईमान’ के नारे लगाने लगे।

रोहित शर्मा ने किया रिएक्ट

यशस्वी जायसवाल के विकेट पर मचे बवाल पर रिएक्ट करते हुए रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि "नंगी आँखों से देखने पर ऐसा लग रहा था कि उसने किसी चीज़ को छुआ है। मुझे लगता है कि उसने गेंद को छुआ है। हम जानते हैं कि तकनीक 100% सही नहीं है, और हम अक्सर इसके गलत पक्ष पर रहे हैं।"

जायसवाल का विकेट बना गेमचेंजर

जायसवाल 208 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही भारत की मैच बचाने की उम्मीद खत्म हो गयी और टीम दूसरी पारी में जीत के लिए 340 रन का पीछा करते हुए महज 155 रन पर आउट हो गयी। ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन की जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली।तीसरे अंपायर के फैसले के बाद जायसवाल ने मैदानी अंपायर से बातचीत भी की लेकिन उन्हें पवेलियन की तरफ लौटना पड़ा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article