क्रिकेट

IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न टेस्ट में इस पोजिशन पर खेल सकते हैं टीम इंडिया के हिटमैन, गजब का रिकॉर्ड

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बैटिंग पोजिशन में बदलाव देने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि मेलबर्न टेस्ट में रोहित किस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

Image

रोहित शर्मा। (फोटो- AP)

Photo : AP

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है, लेकिन दोनों टीमों की नजर सीरीज में बढ़त हासिल करने के साथ कब्जा जमाने पर भी है। लेकिन इस बीच, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बैटिंग पोजिशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान ओपनिंग कर सकते हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि केएल राहुल, जिन्होंने अब तक सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है। वह सीरीज में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और कुल मिलाकर दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीन मैचों और छह पारियों में 47.00 की औसत से 235 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्द्धशतक और छह पारियों के बाद 84 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

रोहित का नहीं रहा है अच्छा प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक शांत रहा है। केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उनके बल्लेबाजी के लिए सही साबित नहीं हो पाई। रोहित नंबर छह पर तीन पारियों में सिर्फ 19 रन बना सके थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 10 रन था। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने अब तक नंबर छह के रूप में खेले गए 18 टेस्ट मैचों में तीन शतक और छह अर्द्धशतक के साथ 48.00 की औसत से 1,056 रन बनाए हैं।

ओपनिंग में ऐसा रहा है हिटमैन का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने 2019 से टेस्ट में ओपनिंग करना शुरू किया था। इस पोजिशन पर उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। सलामी बल्लेबाज रोहित ने 42 टेस्ट मैचों में 64 पारियों में 44.01 की औसत से 2,685 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम नौ शतक और आठ अर्द्धशतक हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 है। वे ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के टॉप परफॉर्मर रहे हैं। उन्होंने 2013 से अभी तक 66 टेस्ट मुकाबले में 41.24 की औसत से कुल 4289 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक निकला है। वे 6 बार बिना खाता खोले भी वापस पवेलियन लौटे हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article