क्रिकेट

T20 World Cup 2024 Final: फाइनल में बगैर कोई गेंद खेले विराट और रोहित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरते ही अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा

Photo : AP

विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी जैसे ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी दोनों के नाम एक साथ साझा रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे ज्यादा बार शिरकत करने वाले खिलाड़ी बन गए। दोनों ने इस मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ा।

आठवीं बार खेल रहे हैं आईसीसी इवेंट का फाइनल

विराट और रोहित दोनों ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 8वीं बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने उतरे। दोनों केवल साल 2007 और 2011 के फाइनल में एक दूसरे के बगैर मैदान में उतरे। साल 2007 में विराट टीम में नहीं थे और 2011 में रोहित टीम से बाहर थे। इसके अलावा अन्य सभी आईसीसी टूर्नांमेंट के फाइनल में दोनों एक साथ खेलते नजर आए।

सातवीं बार एक साथ खेल रहे हैं फाइनल

रोहित और विराट ने साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, साल 2014 में टी20 विश्व कप, 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2023 में वनडे विश्व कप, 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में एक साथ शिरकत की। भारतीय टीम इन 6 मौकों पर खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। सातवीं बार दोनों एक साथ खेलते हुए विजयी इतिहास रचेंगे या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article