T20 World Cup 2022, Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का बिगुल बज चुका है। रविवार 23 अक्टूबर 2022 को इंडिया बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) आमने-सामने होंगे। टीम इंडिया (Team India) ने आखिरी बार साल 2007 में करीब 15 साल पहले टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया था। जिसके बाद से ही अब इंडियन फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के खिताब की घर वापस होगी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का एक चौंका देने वाला बयान सामने आ रहा है। जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान हैं।
‘सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं करेगी टीम इंडिया’
रॉबिन उथप्पा जिन्होंने पिछले महीने ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी, उन्होंने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ये दो ऐसी टीमें होंगी जो सुपर 12 स्टेज के ग्रुप 2 से क्वालीफाई करेंगी। उथप्पा ने कहा, ‘मैं एक डिस्क्लेमर के साथ अपनी बात रखना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि इंडियन फैंस मेरी बात से खुश नहीं होंगे लेकिन मेरे सेमीफाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका होंगे। मेरे अनुसार टीम इंडिया टॉप 4 में क्वालीफाई नहीं करेगा।’
सभी एक्सपर्ट्स की लिस्ट में टीम इंडिया शामिल
उथप्पा की टॉप 4 की लिस्ट ने सभी को चौंका कर रख दिया है। उन्होंने अपनी टॉप 4 टीमों की लिस्ट में इंडिया को बाहर कर दिया है। हालांकि पैनल में अनिल कुंबले, सैम बिलिंग्स, फाफ डु प्लेसिस, स्टीफन फ्लेमिंग, टॉम मूडी, फरवेज महरूफ और डैरेन गंगा भी शामिल थे। इन सभी महान लोगों ने अपनी लिस्ट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड के नाम शामिल किए थे।
बता दें कि भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और 2014 के सीजन में उपविजेता रहा था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के खिताब को हांसिल कर टीम इंडिया फैंस को दिवाली के बाद का तोहफा दे सकते हैं।
