क्रिकेट

बैसाखी लेकर स्विमिंग पूल के अंदर चलते दिखे रिषभ पंत, देखें Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 15, 2023, 06:47 PM IST

Rishabh Pant swimming pool walking: कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए रिषभ पंत एक बार फिर बैसाखी लेकर चलते हुए नजर आए। इससे पहले वे छत पर चलते हुए दिखे थे। पिछले साल 30 दिसंबर को रिषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।

Image

रिषभ पंत। (फोटो - रिषभ पंत के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Rishabh Pant swimming pool walking: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। वे एक बार फिर बैसाखी लेकर चलते हुए नजर आए। रिषभ पंत इस बार बैसाखी के सहारे स्विमिंग पूल में चलते हुए दिखे। इससे पहले भी वे बैसाखी के सहारे छत पर चलते हुए दिखे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर खुद वीडियो शेयर कर यह जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। गंभीर रूप से घायल होने के कारण वे इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। रिषभ पंत ने आखिरी मुकाबला 22 दिसंबर 2022 को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरे थे। इसके छह दिन सड़क हादसे के शिकार हो गए थे।

वीडियो के साथ लिखा स्पेशल कैप्शन

चोटिल रिषभ पंत ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि छोटी चीजों, बड़ी चीजों और उनके बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं। पंत के वीडियो शेयर करने के बाद उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और जल्द से मैदान पर वापसी करने के लिए बोल रहे हैं। पंत के स्विमिंग पूल में चलते हुए वीडियो को न केवल उनके फैंस शेयर कर रहे हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी शेयर किया है और उस वीडियो पर स्पेशल कैप्शन भी लिखा।

पिछले साल हुआ था हादसा

रिषभ पंत पिछले साल यानी 30 दिसंबर को सड़क हादसे के शिकार हुए थे। वे अपनी कार से घर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार रुड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान पंत बुरी तरह से घालय हो गए थे। वहां मौजूद लोगों ने उनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उनको मुंबई शिफ्ट कर दिया गया था। वहां इलाज कराने के बाद वे घर चले गए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article