गॉल में टीम इंडिया जीत से 6 कदम दूर है। 5वें दिन सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि श्रीलंका के बाकी बचे 6 विकेट को भारतीय गेंदबाज कितनी जल्दी पवेलियन भेज पाते हैं। कोई चमत्कार ही मेजबान टीम को हार से बचा सकती है, ऐसे में तय है कि टीम इंडिया जब दूसरे टेस्ट में 23 अगस्त को कोलंबो में उतरेगी तो उसके पास 1-0 की बढ़त होगी। इतना ही नहीं टीम इंडिया के पास कोलंबो टेस्ट जीतकर जहां WTC प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में पहुंचने का मौका होगा वहीं पंत के लिए भी यह मुकाबला खास होगा। उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।
कोलंबो टेस्ट को यादगार बनाने का मौका
पंत के पास कोलंबो टेस्ट को यादगार बनाने का मौका है। गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 21वां टेस्ट अर्धशतक जड़ने वाले ऋषभ पंत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3,000 रन पूरा करने का मौका है। पंत को इसके लिए 115 रन की दरकार है। जिस तरह के फॉर्म में यह विकेटकीपर बल्लेबाज है, उसे ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में जगह को लेकर साई सुदर्शन से कंपीटिशन पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
WTC इतिहास में सबसे सफल भारतीय
गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंद में 66 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े और टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बने। इतना ही नहीं इस पारी के दम पर उन्होंने अपने कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़कर WTC में सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस पारी के दम पर अब पंत के नाम 41 मैच में 2,885 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं। सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पंत 13वें पोजीशन पर हैं। 6,651 रन बनाकर जोस बटलर टॉप पर हैं।
