क्रिकेट

सावधान हो जाओ सब: कालीन भैया हमें जानते हैं, रिंकू सिंह ने शेयर किया फैन मोमेंट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 18, 2023, 11:03 AM IST

कोलकाता नाईट राइडर्स के सुपरस्टार रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी के साथ एक फैन मोमेंट शेयर किया है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 3 लाख से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। आईपीएल 2023 का सीजन रिंकू के लिए शानदार रहा था।

Image

पंकज त्रिपाठी के साथ रिंकू सिंह (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पंकज त्रिपाठी से मिले रिंकू सिंह
  • कालीन भैया और रिंकू सिंह साथ-साथ
  • रिंकू सिंह ने शेयर किया फैन मोमेंट

आईपीएल 2023 के बाद से रिंकू सिंह क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। टीम इंडिया में अपने मौके के इंतजार में रिंकू इन दिनों छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपना एक फैन मोमेंट शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। रिंकू के इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साल 2023 का आईपीएल सीजन रिंकू के लिए शानदार रहा था और वह यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्का लगाने के बाद आईपीएल स्टार बन गए थे।

जब कालीन भैया से मिले रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रिंकू पंकज के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं जैसे उनके लिए कोई फैन मोमेंट हो। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'सब सावधान हो जाएं, द ग्रेट कालीन भैया हमें जानते हैं। लव यू पंकज सर। रिंकू के इस पोस्ट पर केकेआर के कप्तान और उनके सबसे अच्छे दोस्त नीतीश राणा ने भी प्रतिक्रिया दी है। नीतीश ने लिखा है वाह जी वाह फैन मोमेंट। उनके साथी खिलाड़ी हर्षित राणा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है भैया जी स्माइल प्लीज।

शानदार रहा था आईपीएल 2023

रिंकू सिंह के लिए आईपीएल 2023 का सीजन ड्रीम सीजन की तरह रहा था। यह पहला ऐसा सीजन था, जिसमें उन्हें सभी मैच खेलने का मौका मिला और उसने अपनी टीम को निराश नहीं किया। रिंकू ने आईपीएल के इस सीजन में 14 मैच की 14 इनिंग में 59.25 की बेहतरीन औसत और 149.52 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन 4 अर्धशतकीय पारी भी खेली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनके द्वारा आखिरी ओवर में बनाए गए 29 रन ने उन्हें स्टार बना दिया। उन्होंने यश दयाल के ओवर में 5 छक्के लगाए।

फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया में शामिल होने के लिए रिंकू रेस में सबसे ऊपर हैं। टीम इंडिया वेस्टइंडीज का दौरा जुलाई में करने वाली है जहां वह 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article