IPL 2023, Men In Black: आईपीएल के 16वें सीजन में हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ बैक टू बैक पांच छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपने बल्लेबाजी के कमाल को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि रिंकू सिंह अपने सोशल मीडिया पर फोटो को लेकर हैं। इस बार रिंकू सिंह ने अपने आईपीएल टीम यानी केकेआर के पुराने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ फोटो शेयर की और लिखा कि मैन इन ब्लैक। इसके बाद उनके फैंस जमकर अपनी राय दे रहे हैं। इस फोटो में दोनों खिलाड़ी ब्लैक टी-शर्ट में दिख रहे हैं।
चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे अय्यर
आईपीएल के शुरू होने से पहले केकेआर के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। इसके चलते वे पूरे आईपीएल से बाहर हो गए थे। उनकी अनुपस्थिति में टीम के युवा बल्लेबाज नीतिश राणा ने कमान संभाली थी। हालांकि, टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। लीग मुकाबले के दौरान केकेआर की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। केकेआर को कुल 14 मैचों में से 6 में जीत मिली थी, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
रिंकू का जमकर चला था बल्ला
आईपीएल के 16वें सीजन में रिंकू सिंह का बल्ला जमकर चला था। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 9वें नंबर पर रहे। उन्होंने 14 मैचों में 149.52 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे। उनका मौजूदा आईपीएल में 67* रन की हाईएस्ट पारी रही थी। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकला था।
