क्रिकेट

रिकी पोंटिंग ने इस खिलाड़ी की तुलना धोनी से कर डाली, बताई वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 5, 2023, 04:14 PM IST

Ricky Ponting on MS Dhoni: रिकी पोंटिंग ने बेन स्टोक्स की मैच जिताने की काबिलियत की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से करते हुए कहा है कि इंग्लैंड का कप्तान दबाव के हालात का सामना उसी तरह से करता है जैसे कभी धोनी किया करते थे और अपने समकालीन खिलाड़ियों से काफी आगे है। दूसरे एशेज टेस्ट में स्टोक्स ने 155 रनों की शानदार पारी खेली।

Image

रिकी पोंटिंग और एम एस धोनी (Ricky Ponting)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रिकी पोंटिंग को आई धोनी की याद
  • इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की धोनी से तुलना की
  • दूसरे एशेज टेस्ट में स्टोक्स ने जड़ा शानदार शतक

आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की मैच जिताने की काबिलियत की तुलना महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से करते हुए कहा है कि इंग्लैंड का कप्तान दबाव के हालात का सामना उसी तरह से करता है जैसे कभी धोनी किया करते थे और अपने समकालीन खिलाड़ियों से काफी आगे है।

स्टोक्स ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट में 214 गेंद में 155 रन बनाये । इससे पहले 2019 एशेज में भी उन्होंने लीड्स में नाबाद 135 रन बनाकर इंग्लैंड को एक विकेट से जीत दिलाई थी।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के ताजा अंक में कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जब भी मैदान पर उतरता है तो दबाव रहता है लेकिन बेन चाहे मध्यक्रम में उतरे या निचले क्रम में, वह मैच जिताने वाले हालात बना लेता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे जेहन में पहला नाम धोनी का आता है जो अधिकांश टी20 मैचों में नीचे उतरकर फिनिशर की भूमिका निभाता है । बेन भी टेस्ट मैचों में ऐसा कर रहा है । खेल के इतिहास में बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं , खासकर कप्तान ।’’

उन्होंने कहा कि लाडर्स पर स्टोक्स की बल्लेबाजी के दौरान उन्हें हेडिंग्ले टेस्ट की पारी याद आ गई। पोंटिंग ने कहा ,‘‘शायद हर किसी ने सोचा कि वह फिर ऐसा करेगा क्योंकि हमने उसे पहले ऐसा करते देखा था लेकिन इस बार रन अधिक थे।’’

End of Article